कराहल में वाद-विवाद प्रतियोगिता सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
सुरक्षित बचपन अभियान अंतर्गत हुआ आयोजन
-----
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के दिशा-निर्देशानुसार एवं श्रीमान् बी.एल. प्रजापति साहब, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कराहल में क्या शिक्षा रोजगार का साधन मात्र है? विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई, कम उम्र में बिना लाइसेंस वाहन न चलाने, सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करने, हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट बांधने तथा नियमों के उल्लंघन पर होने वाले कानूनी व दंडात्मक प्रावधानों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। डिजिटल युग में बच्चों की संवेदनशीलता को देखते हुए उनहें साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। शिविर के दौरान बच्चों को उनके मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्यों से अवगत कराया गया इसके साथ ही बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर समझाते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति में बिना डरे आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही क्या शिक्षा रोजगार का साधन मात्र है? विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम में श्रीमान् अजय रामावत, सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्योपुर, विद्यालयीन शिक्षक शिक्षकाएं एवं 45 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Nov 6, 2026