हरिद्वार: कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा को लेकर विकास प्राधिकरण सभागार में हुई बैठक, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए दिए गए निर्देश
दिल्ली में कोचिंग के बेसमेंट में हुए हादसे के बाद जिले में चल रहे कोचिंग सेंटरों में बिजली व्यवस्था, पानी निकासी व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा और छात्र छात्राओं के अलग अलग वाशरूम बनाने के अलावा प्रति छात्र एक वर्ग मीटर की जगह आरक्षित करने की व्यवस्था लागू करने बैठक आयोजित की गई। बैठक की जानकारी प्राधिकरण उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने शाम 5 बजे पत्रकारों को दी।