हरिद्वार: विवेकानंद घाट पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के नेतृत्व में समाजसेवियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार के विवेकानंद घाट पर आज श्रीखंड परशुराम अखाड़े के नेतृत्व में समाजसेवियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। बता दे कि आज जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है और इसी उपलक्ष्य में उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय युवाओं के मार्गदर्शक थे और युवा पीढ़ी को अनुसरण करना चाहिए