हरिद्वार: BHEL स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल को सीबीआई ने ₹30,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
हरिद्वार BHEL स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल को सीबीआई की टीम ने 30 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रिंसिपल राजेश कुमार ने स्कूल के संविदा कर्मचारियों से नौकरी जारी रखने की एवज में 80 हजार की रिश्वत मांगी थी। आज सीबीआई की टीम ने प्रिंसिपल को 80 में से 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ साथ ले गई।