हरिद्वार: भीमगोड़ा स्थित काली मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरी नाबालिग, लोगों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
बुधवार शाम भीमगोड़ा स्थित काली मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर एक नाबालिग ट्रेन से गिर गई। नाबालिग हरिद्वार से ऋषिकेश अपनी दादी के साथ जा रही थी। गनीमत रही कि नाबालिग सकुशल रही, हालांकि सिर में आई हल्की चोट की वजह से नाबालिग को स्थानीय लोगों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शाम 4 बजकर 45 मिनट की है।