हरिद्वार: रानीपुर मोड़ के पास ज्वैलर्स शो रूम में हुई डकैती के 3 आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस ने किया घटना का रिक्रिएशन
रानीपुर मोड़ के पास ज्वैलर्स शो रूम में हुई करोड़ों की डकैती में पुलिस ने घटना का रीक्रेशन करने के लिए पकड़े गए तीन आरोपियों को रिमांड पर लिया। बुधवार शाम 6 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर ज्वेलर्स के शोरूम में पूरी घटना का रूपांतरण किया गया। अभी तक 3 आरोपी पकड़े गए हैं, एक एनकाउंटर में मारा गया, जबकि सरगना अभी तक फरार है।