⏩सेवा संकल्प अभियान में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जगमगाएंगे दीपक
⏩सार्वजनिक स्थलों सहित बड़े निर्माण कार्याे एवं हितग्राहियों के घरों में आर्शीवाद का दिया जलाया जाएगा
⏩कलेक्टर ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनें के दिए निर्देश
⏩ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 76वां जन्म दिन दिव्य और भव्य आयोजन के साथ मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्षाे के कार्य काल को सेवा संकल्प अभियान के तौर पर उल्लास और उमंग के साथ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान गांव से शहर तक प्रदेश में सेवा और सहभागिता के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम आयोजन की श्रृंखला में 17 सितंबर को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही सार्वजनिक स्थलोंए बडे निर्माण कार्याे एवं हितग्राहियों के घरों में आर्शीवाद का दिया जलाया जाएगा।
⏩ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनें के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए । उन्होने कहा कि अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा समाज के सभी वर्गो की सहभागिता सुनिश्चित कराएं । उन्होने बताया कि 17 सितंबर को उमरिया जिला मुख्यालय के खलेसर घाट में 10 हजार दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएगे । इसके साथ ही जनपद पंचायत मानपुर के बस स्टैंड में दो हजार दीपक , विरासिनी माता मंदिर पाली मे दो हजार दीपक तथा अटल स्टेच्यू नौरोजाबाद तथा शिव घाट चंदिया में दो-दो दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएगे । नगरीय निकाय के सभी वार्डाे में 500 आर्शीवाद के दीपक जलाये जाएगे साथ ही जिले की 236 ग्राम पंचायतों में भी 500-500 दीपक प्रज्ज्वलित होगे।
⏩ बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी बडे निर्माण कार्याे के स्थल में आर्शीवाद का दिया जलवाएं। उन्होने जिले के 813 आंगनबाडी केंद्रों में भी दीप प्रज्जवलन किए जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने कहा कि लाड़ली बहनों के घरों में भी दीप प्रज्जवलन कराया जाए। उन्होंने नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रमों के फोटो एवं वीडियों भेजने के निर्देश संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिए। साथ ही ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के फोटो व वीडियों भेजने की जिम्मेदारी संबंधित सचिव एवं जी आर एस की होगी।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#umaria
#उमरिया
8 views | Umaria, Madhya Pradesh | Sep 15, 2026