मुरैना -बानमौर सीतापुर इंडस्ट्री बना मौतों का अड्डा, पशु पक्षी व इंसानों में कैंसर जैसी हो रही है गंभीर बीमारियां।
मुरैना। सीतापुर इंडस्ट्री एरिया में फैक्ट्रियों से निकल रहे केमिकलयुक्त अपशिष्ट पानी को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस जहरीले पानी और प्रदूषण से पशु-पक्षियों की मौतें हो रही हैं और लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।
पांच दिन पहले इसी तरह के पानी से एक किसान की गाय की मौत के बाद हंगामा हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पहले भी भैंसों और मोरों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। अब कांग्रेस नेता रामचित महाना की सूचना पर सामने आए ताजा मामले में रास्ते में एक मृत कबूतर भी मिला।
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद फैक्ट्री संचालकों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन से मामले की जांच कर प्रदूषण के स्रोत और जिम्मेदारी तय �