पुल पर खड़ी महिला ने लगा दी नदी में छलांग, ई-रिक्शा चालक ने दिखाई हिम्मत, तुरंत कूदा और बचा ली महिला की जान👇
वाकया कैलारस क्षेत्र में नेपरी स्थित क्वारी नदी के पुल का है। यहां गुरुवार की सुबह सबलगढ़ की रहने वाली एक महिला बबली गौड़, 26 वर्ष, अचानक नदी में कूद गई। महिला को नदी में कूदता देख सड़क से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी और महिला को बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए।
ई-रिक्शा चालक की तत्परता और साहस के चलते महिला को नदी से बाहर निकाल लिया गया और उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बबली को सीधे अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की पड़ताल भी शुरू कर दी है।