Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में बड़ा खुलासा। #indore_city #myhospital

Khandwa Nagar, Khandwa | Nov 20, 2025

MORE NEWS

"मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान" के तहत ग्राम सुंदरदेव में "बच्चों में दागना प्रथा व कुपोषण" विषय पर संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
---
"मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत अधिकारियो के दल ने शुक्रवार को पहला दौरा खालवा विकासखंड के ग्राम सुंदरदेव का किया। इस कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा और पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के अलावा हरसूद के एसडीएम श्री रमेश खतेडिया, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष खालवा तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
        इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें "बच्चों में दागना प्रथा तथा कुपोषण" विषय पर उपयोगी जानकारी दी। प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने इस अवसर पर बताया कि जिले के आदिवासी क्षेत्रों में सदियों से स्वास्थ्य चेतना की अलख जगाने वाले परंपरागत चिकित्सकों “भूमका और पडिहार” को अब आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के बारे में जानकारी और प्रशिक्षण देकर उन्हें आधुनिक चिकित्सा पद्धति के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में तैयार किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणजनों से अपील की कि अपने कुपोषित बच्चों को पास के पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराकर विधिवत इलाज करवाएं। उन्होंने कहा कि बीमार होने पर अपने बच्चों को चाचूआ या दागना न लगवाएं, बल्कि गांव के सरकारी अस्पताल में उसका विधिवत इलाज करवाएं।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#khandwa

"मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान" के तहत ग्राम सुंदरदेव में "बच्चों में दागना प्रथा व कुपोषण" विषय पर संवाद कार्यक्रम सम्पन्न --- "मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत अधिकारियो के दल ने शुक्रवार को पहला दौरा खालवा विकासखंड के ग्राम सुंदरदेव का किया। इस कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा और पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के अलावा हरसूद के एसडीएम श्री रमेश खतेडिया, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष खालवा तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें "बच्चों में दागना प्रथा तथा कुपोषण" विषय पर उपयोगी जानकारी दी। प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने इस अवसर पर बताया कि जिले के आदिवासी क्षेत्रों में सदियों से स्वास्थ्य चेतना की अलख जगाने वाले परंपरागत चिकित्सकों “भूमका और पडिहार” को अब आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के बारे में जानकारी और प्रशिक्षण देकर उन्हें आधुनिक चिकित्सा पद्धति के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में तैयार किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणजनों से अपील की कि अपने कुपोषित बच्चों को पास के पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराकर विधिवत इलाज करवाएं। उन्होंने कहा कि बीमार होने पर अपने बच्चों को चाचूआ या दागना न लगवाएं, बल्कि गांव के सरकारी अस्पताल में उसका विधिवत इलाज करवाएं। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

"मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान" के तहत सुंदरदेव में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, और किया निराकरण
---
नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करके उनकी समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश में "मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। इस अभियान के तहत अधिकारियो के दल ने शुक्रवार को खालवा विकासखंड के ग्राम सुंदरदेव का किया। ग्राम सुंदरदेव में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. डॉ. गौड़ा और पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के अलावा हरसूद के एसडीएम श्री रमेश खतेडिया, जनपद अध्यक्ष खालवा श्रीमती सोनताबाई एवं उपाध्यक्ष श्रीमती सतीबाई,  जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रमिला बाई और हिराईबाई, गांव के सरपंच श्री प्रवीण तथा सांसद प्रतिनिधि श्री रामचंद्र भाटी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
          प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए आज से यह नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अब हर शुक्रवार को जिले के अधिकारी किसी एक गांव में
 जाकर वहां के ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि "मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान" के तहत जिस गांव में शिविर आयोजित होगा वहां के आसपास की पंचायतों में भी सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी और जनसुनवाई के तहत लंबित आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। 
        इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। आज आयोजित शिविर में सामान्य प्रशासन विभाग के तहत जाति प्रमाण पत्र के संबंध में 113 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि राजस्व विभाग के तहत नामान्तरण संबंधी 60 आवेदन, पीएम किसान योजना से संबंधित 4 आवेदन,
श्रम विभाग पी एम श्रमयोगी मानधन योजना से संबंधित कुल 344 आवेदन प्राप्त हुए। जबकि महिला बाल विकास, विद्युत वितरण कंपनी एवं पशुपालन विभाग से संबंधित एक-एक आवेदन प्राप्त हुए। सुंदरदेव में आयोजित आधार पंजीयन शिविर मे कुल 10 ग्रामीणों के आधार कार्ड भी बनाये गये। साथ ही शिविर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को उपयोगी जानकारी दी गई।
        प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने इस दौरान गांव के आरोग्य केन्द्र, प्राथमिक शाला, खाद गोदाम, उचित मूल्य की दुकान, आयुर्वेदिक अस्पताल, आगंनवाडी केन्द्र, सीनियर बालक छात्रावास, सीनियर कन्या छात्रावास, सीनियर बालक छात्रावास प्राचीन तथा सुन्दरदेव शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सुंदरदेव का निरीक्षण किया । इसके अलावा उपसंचालक कृषि श्री नितेश यादव ने गांव की खाद, बीज उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय करने वाली दुकानों अशोक ट्रेडर्स, मेसर्स अमरजीत हरभजन किसान ट्रेडर्स का निरीक्षण किया।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#khandwa

"मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान" के तहत सुंदरदेव में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, और किया निराकरण --- नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करके उनकी समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश में "मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। इस अभियान के तहत अधिकारियो के दल ने शुक्रवार को खालवा विकासखंड के ग्राम सुंदरदेव का किया। ग्राम सुंदरदेव में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. डॉ. गौड़ा और पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के अलावा हरसूद के एसडीएम श्री रमेश खतेडिया, जनपद अध्यक्ष खालवा श्रीमती सोनताबाई एवं उपाध्यक्ष श्रीमती सतीबाई, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रमिला बाई और हिराईबाई, गांव के सरपंच श्री प्रवीण तथा सांसद प्रतिनिधि श्री रामचंद्र भाटी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए आज से यह नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अब हर शुक्रवार को जिले के अधिकारी किसी एक गांव में जाकर वहां के ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि "मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान" के तहत जिस गांव में शिविर आयोजित होगा वहां के आसपास की पंचायतों में भी सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी और जनसुनवाई के तहत लंबित आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। आज आयोजित शिविर में सामान्य प्रशासन विभाग के तहत जाति प्रमाण पत्र के संबंध में 113 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि राजस्व विभाग के तहत नामान्तरण संबंधी 60 आवेदन, पीएम किसान योजना से संबंधित 4 आवेदन, श्रम विभाग पी एम श्रमयोगी मानधन योजना से संबंधित कुल 344 आवेदन प्राप्त हुए। जबकि महिला बाल विकास, विद्युत वितरण कंपनी एवं पशुपालन विभाग से संबंधित एक-एक आवेदन प्राप्त हुए। सुंदरदेव में आयोजित आधार पंजीयन शिविर मे कुल 10 ग्रामीणों के आधार कार्ड भी बनाये गये। साथ ही शिविर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को उपयोगी जानकारी दी गई। प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने इस दौरान गांव के आरोग्य केन्द्र, प्राथमिक शाला, खाद गोदाम, उचित मूल्य की दुकान, आयुर्वेदिक अस्पताल, आगंनवाडी केन्द्र, सीनियर बालक छात्रावास, सीनियर कन्या छात्रावास, सीनियर बालक छात्रावास प्राचीन तथा सुन्दरदेव शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सुंदरदेव का निरीक्षण किया । इसके अलावा उपसंचालक कृषि श्री नितेश यादव ने गांव की खाद, बीज उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय करने वाली दुकानों अशोक ट्रेडर्स, मेसर्स अमरजीत हरभजन किसान ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

➡️ मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान" का  शुभारंभ हुआ

➡️ "बच्चों में दागना प्रथा व कुपोषण" विषय पर संवाद किया गया 

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#khandwa

➡️ मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान" का शुभारंभ हुआ ➡️ "बच्चों में दागना प्रथा व कुपोषण" विषय पर संवाद किया गया Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

"मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान" के तहत सुंदरदेव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 139 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
---
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 7 अगस्त शुक्रवार को विकासखंड खालवा के ग्राम सुंदरदेव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 139 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ रश्मि कौशल ने बताया कि शिविर में दस्त के 34,  सर्दी खांसी के 83, बुखार के 76 मरीजों, का उपचार किया। साथ ही टीबी के संभावित 81 मरीजों का हैंड हेल्ड मशीन से एक्स रे किया गया व 35 मरीजों के खखार के सैंपल लिए गये। एच आई वी के संभावित मरीजों की भी जांच की गई। साथ ही टीबी के 4 मरीजों को फूड बास्केट प्रदान की गईं।  किया गया। इस दौरान  जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी और खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रकाश पटेल भी  उपस्थित थे।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#khandwa

"मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान" के तहत सुंदरदेव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 139 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया --- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 7 अगस्त शुक्रवार को विकासखंड खालवा के ग्राम सुंदरदेव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 139 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ रश्मि कौशल ने बताया कि शिविर में दस्त के 34, सर्दी खांसी के 83, बुखार के 76 मरीजों, का उपचार किया। साथ ही टीबी के संभावित 81 मरीजों का हैंड हेल्ड मशीन से एक्स रे किया गया व 35 मरीजों के खखार के सैंपल लिए गये। एच आई वी के संभावित मरीजों की भी जांच की गई। साथ ही टीबी के 4 मरीजों को फूड बास्केट प्रदान की गईं। किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी और खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रकाश पटेल भी उपस्थित थे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

नागचून में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
---
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के निर्देशानुसार संचालित "उल्लास : एक अभिनव प्रयोग" कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को   नागचून में वन विभाग के समन्वय से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित न्यायाधीशगण एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा पैरालीगल वॉलिंटियर्स द्वारा भी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
       इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन, स्वच्छ वायु, जल संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के आधार हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक नियमित रूप से संरक्षित एवं विकसित करने का आह्वान भी किया।
        कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश श्री आशीष प्रताप सिंह, जिला न्यायाधीश श्री अरविंद सिंह टेकाम, जिला न्यायाधीश श्री वीरेंद्र जोशी, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविन्द सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष भावे सहित अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से एस.डी.ओ. श्री अजय गुप्ता उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Environment, Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#khandwa

नागचून में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न --- मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के निर्देशानुसार संचालित "उल्लास : एक अभिनव प्रयोग" कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को नागचून में वन विभाग के समन्वय से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित न्यायाधीशगण एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा पैरालीगल वॉलिंटियर्स द्वारा भी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन, स्वच्छ वायु, जल संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के आधार हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक नियमित रूप से संरक्षित एवं विकसित करने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश श्री आशीष प्रताप सिंह, जिला न्यायाधीश श्री अरविंद सिंह टेकाम, जिला न्यायाधीश श्री वीरेंद्र जोशी, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविन्द सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष भावे सहित अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से एस.डी.ओ. श्री अजय गुप्ता उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Environment, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में बड़ा खुलासा। #indore_city #myhospital - Khandwa Nagar News