गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया की फल्गु नदी में फिर बहेगी जलधारा, जल्द शुरू होगी उड़ाही
गया के फल्गु नदी के पुनर्जीवन को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि गयाजी के समग्र विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक में फल्गु नदी की उड़ाही और पुनर्जीवन के ब्लू प्रिंट पर चर्चा हुई।