प्रतापगढ़: गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित महिला अभियुक्त को कोहडौर कस्बे से पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत एक वांछित अभियुक्ता कलावती को कोहडौर कस्बे से गिरफ्तार किया है। वह कस्बा कोहड़ौर की निवासी है। महिला बीट आरक्षी गुड़िया बघेल की सतर्कता से यह गिरफ्तारी हुई है। एएसपी ने बताया की गुरुवार शाम 5.30 बजे जेल भेज दिया गया। कलावती पर हत्या, हत्या का प्रयास और धमकी देने जैसे गंभीर अपराधों के आरोप हैं।