प्रतापगढ़: जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रभात पांडेय की मौत को लेकर किया प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शाम 4:00 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रभात पांडेय की मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि सरकार लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। परिजनों को एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।