प्रतापगढ़: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को दोमुंहा पुल से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अपराधी रजनीश वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को गुरुवार शाम 6 बजे जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त कोहड़ौर के ग्राम पीथापुर का निवासी है और इसे थाना अन्तू पुलिस ने दोमुंहा पुल के पास से गिरफ्तार किया।