पटियाली: सिढपुरा में अनुभूति सेवा समिति केंद्र पर ‘हर घर पेड़’ अभियान का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
पटियाली। अनुभूति सेवा समिति की अध्यक्ष किरण यादव ने मंगलवार को सिढपुरा स्थित अनुभूति प्रगति एवं परिवर्तन केंद्र पर ‘हर घर पेड़’ पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से प्रत्येक घर में पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। अभियान के तहत आम, नीम, अमरूद, बेल, पाकड़, जामुन व तुलसी सहित विभिन्न फलदार, छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए।