समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1595,
दिनांक 06/10/2026,
==================
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग पूर्णिया द्वारा मध्य विद्यालय बनसर में आयोजित किया गया‘T4 Camp’ (Test, Treat, Talk & Track); 103 बच्चों की जांच एवं एनीमिया के प्रति किया गया जागरूक:-
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय, बनसर में एक दिवसीय T4 Camp (Test, Treat, Talk & Track) का आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों के बीच एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बच्चों की हीमोग्लोबिन जांच करना, प्रभावित बच्चों का तत्काल उपचार शुरू करना और उनकी नियमित ट्रैकिंग सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम का संचालन कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) शोभा कुमारी एवं एएनएम मंजू श्रीवास्तव द्वारा किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री मसाले उद्दीन एवं शिक्षक वृंद का पूर्ण सहयोग रहा।
103 बच्चों की हुई जांच, 8 में मिला एनीमिया:-
स्वास्थ्य टीम द्वारा विद्यालय के कुल 103 बच्चों की डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर के माध्यम से हीमोग्लोबिन जांच (Test) की गई। जांच के दौरान किसी भी बच्चे में गंभीर एनीमिया (Severe Anemia) का मामला नहीं पाया गया।
कुल 08 बच्चें एनीमिया से प्रभावित पाए गए, जिनमें 05 बच्चें माइल्ड (Mild Anemia) तथा 03 बच्चें मॉडरेट (Moderate Anemia) श्रेणी के चिन्हित हुए।
तत्काल दवा वितरण एवं ट्रैकिंग की व्यवस्था:-
जांच में एनीमिया से प्रभावित पाए गए सभी 8 बच्चों को 'Treat' घटक के तहत तुरंत आवश्यक आयरन एवं फॉलिक एसिड (IFA) की गोलियां प्रदान की गईं।
CHO शोभा कुमारी ने बताया कि चिन्हित बच्चों का संपूर्ण ब्योरा ऑनलाइन पोर्टल तथा भौतिक रजिस्टर में दर्ज ('Track') कर लिया गया है, ताकि उनके दवा सेवन और स्वास्थ्य सुधार की नियमित रूप से निगरानी की जा सके। अभिभावकों को सलाह दी गई कि बच्चों को समय पर दवा का सेवन कराएं।
जागरूकता सत्र और क्विज प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र:-
शिविर के दौरान ‘Talk’ सत्र के तहत बच्चों एवं शिक्षकों को एनीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
पोषक आहार जैसे—हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, चना, गुड़ और आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन पर बल दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026