Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
DPROPurnea
श्री रवि कुमार सुमन, सहायक अभियंता पथ निर्माण विभाग, पथ मंडल, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से पथ निर्माण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है
Purnia, Bihar
| Oct 6, 2026
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1600, दिनांक 06/10/2026, ================== बनमनखी में PM पोषण योजना के तहत 50 विद्यालयों का औचक निरीक्षण:- अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी श्री प्रमोद कुमार के नेतृत्व में बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत PM पोषण योजना (MDM) को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से मंगलवार को एक व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) एवं प्रखंड संसाधन सेवी (BRT) की संयुक्त टीम द्वारा अनुमंडल क्षेत्र के 50 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था की औचक जांच की गई। निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम ने विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, किचन शेड की स्थिति, खाद्यान्न के स्टॉक तथा मध्याह्न भोजन से जुड़ी सभी आवश्यक पंजियों (रजिस्टर) की गहनता से जांच की। इसके साथ ही छात्रों को परोसे जाने वाले भोजन की पौष्टिकता और मेनू के अनुसार उसके निर्माण का जायजा लिया गया। जांच के क्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा संबंधित प्रधानाध्यापकों, प्रभारियों एवं रसोइयों को स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन करने, समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा स्टॉक एवं अन्य पंजियों को अद्यतन रखने के संबंध में आवश्यक एवं सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे ताकि PM पोषण योजना का लाभ हर बच्चें तक पारदर्शी एवं बेहतर ढंग से पहुंच सके। @iprd #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026
श्री पवन कुमार, सिटी मैनेजर , नगर निगम, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से नगर निगम, पूर्णिया द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1597, दिनांक 05/10/2026, ================== राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत पोषण मेला आयोजित:- मध्य विद्यालय तेतराही में विद्यालय परिवार एवं बच्चों के सहयोग से पोषण मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य बच्चों एवं समुदाय के बीच संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पोषण मेले में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियां, मौसमी फल, दलहन, अनाज एवं मोटे अनाज के स्टॉल लगाए गए। बच्चों ने मोटे अनाजों से आकर्षक रंगोली बनाकर पोषण के महत्व को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री समीर कुमार सुमन एवं फिया फाउंडेशन के उत्तम कुमार की गरिमामयी उपस्थिति थी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा उनके ज्ञान, रचनात्मक क्षमता एवं व्यवहारिक समझ का विकास होता है। पोषण मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को यूनिसेफ-फ़िया फाउंडेशन के सहयोग से मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी सुधांशु के साथ शोभाकान्त सुभाष, शान्ति कुमारी, कुमारी विभा रानी, आराधना एवं नीलम कुमारी सहित विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका थी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1595, दिनांक 06/10/2026, ================== श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग पूर्णिया द्वारा मध्य विद्यालय बनसर में आयोजित किया गया‘T4 Camp’ (Test, Treat, Talk & Track); 103 बच्चों की जांच एवं एनीमिया के प्रति किया गया जागरूक:- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय, बनसर में एक दिवसीय T4 Camp (Test, Treat, Talk & Track) का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों के बीच एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बच्चों की हीमोग्लोबिन जांच करना, प्रभावित बच्चों का तत्काल उपचार शुरू करना और उनकी नियमित ट्रैकिंग सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम का संचालन कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) शोभा कुमारी एवं एएनएम मंजू श्रीवास्तव द्वारा किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री मसाले उद्दीन एवं शिक्षक वृंद का पूर्ण सहयोग रहा। 103 बच्चों की हुई जांच, 8 में मिला एनीमिया:- स्वास्थ्य टीम द्वारा विद्यालय के कुल 103 बच्चों की डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर के माध्यम से हीमोग्लोबिन जांच (Test) की गई। जांच के दौरान किसी भी बच्चे में गंभीर एनीमिया (Severe Anemia) का मामला नहीं पाया गया। कुल 08 बच्चें एनीमिया से प्रभावित पाए गए, जिनमें 05 बच्चें माइल्ड (Mild Anemia) तथा 03 बच्चें मॉडरेट (Moderate Anemia) श्रेणी के चिन्हित हुए। तत्काल दवा वितरण एवं ट्रैकिंग की व्यवस्था:- जांच में एनीमिया से प्रभावित पाए गए सभी 8 बच्चों को 'Treat' घटक के तहत तुरंत आवश्यक आयरन एवं फॉलिक एसिड (IFA) की गोलियां प्रदान की गईं। CHO शोभा कुमारी ने बताया कि चिन्हित बच्चों का संपूर्ण ब्योरा ऑनलाइन पोर्टल तथा भौतिक रजिस्टर में दर्ज ('Track') कर लिया गया है, ताकि उनके दवा सेवन और स्वास्थ्य सुधार की नियमित रूप से निगरानी की जा सके। अभिभावकों को सलाह दी गई कि बच्चों को समय पर दवा का सेवन कराएं। जागरूकता सत्र और क्विज प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र:- शिविर के दौरान ‘Talk’ सत्र के तहत बच्चों एवं शिक्षकों को एनीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। पोषक आहार जैसे—हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, चना, गुड़ और आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन पर बल दिया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026
प्रेस विज्ञप्ति1595, दिनांक:-06/10/2026, ====≠============= जिला पदाधिकारी द्वारा धमदाहा प्रखंड कार्यालयों एवं सहयोग सेतु शिविर का औचक निरीक्षण जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा धमदाहा प्रखंड स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों तथा 'सहयोग सेतु' शिविर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्नलिखित प्रमुख निर्देश एवं कार्रवाई की गई:--- लोक सेवाओं का अधिकार (RTPS) एवं परिसर रखरखाव:---+ RTPS कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कर्मियों को सभी लंबित एवं नए आवेदनों का समयसीमा के भीतर निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही, परिसर की रंगाई-पुताई एवं लिखावट आदि की स्थिति का जायजा लिया गया। :- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण):---- योजना के पर्यवेक्षक को निर्देश दिया गया कि ग्राम सभा के माध्यम से सभी अपात्र लाभुकों के नाम सूची से विलोपित किए जाएं और योग्य लाभुकों को जोड़ने की प्रक्रिया त्वरित गति से पूरी की जाए। बुनियादी केंद्र की समीक्षा:- बुनियादी केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान सेंटर प्रभारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिला पदाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण (Show Cause) तलब करने का आदेश दिया। केंद्र में केवल एक मरीज की उपस्थिति पर चिंता व्यक्त की गई तथा ड्यूटी पर तैनात गार्डों को अनिवार्य रूप से वर्दी (ड्रेस) में रहने का निर्देश दिया गया। सहयोग सेतु शिविर एवं विकास कार्य: 'सहयोग सेतु' शिविर का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिविर में अधिक से अधिक लाभुकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। प्रखंड परिसर के पास निर्माणाधीन नाले की उपयोगिता एवं औचित्य की जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को निर्देशित किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1599, दिनांक:-06/10/2026, ================== "सेवा सेतु शिविर -सरकार आप के द्वार" कार्यक्रम का जिलाधिकारी द्वारा योजनाओं का लिया जायजा:----- पात्र लाभार्थियों को बांटे बासगीत पर्चा एवं ऋण चेक:- जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा मंगलवार को सभी प्रखण्डों में सेवा सेतु शिविर, सरकार आप के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से०जिला पदाधिकारी द्वारा मंगलवार को अरबन्ना चकला ग्राम पंचायत में आयोजित 'सेवा सेतु शिविर, सरकार आप के द्वार" शिविर' का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया गया और उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी महोदय ने शिविर में आए आम नागरिकों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक भी लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों एवं कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन किया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। आवास एवं शौचालय निर्माण सहायता:-- शिविर में जीविका की ओर से पांच शौचालय विहीन परिवारों को शौचालय निर्माण हेतु ₹10-10 हजार का ऋण चेक जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रदान किया गया। भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा:- जिलाधिकारी महोदय द्वारा तीन भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने अंचल अधिकारी (बी. कोठी) को बासभूमि हेतु प्राप्त सभी आवेदनों की नियमानुसार जांच कर समय सीमा के अंदर निष्पादित करने के निर्देश दिए। युवाओं एवं छात्रों से संवाद:--- डीआरसीसी स्टॉल पर जिलाधिकारी महोदय ने छात्र-छात्राओं से बात की और अधिकारियों को 'स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड' तथा 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए 'बेरोजगारी भत्ता योजना' का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। जीविका एवं अवसंरचना सुधार:-- पंचायत भवन परिसर स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने कार्यक्रम पदाधिकारी को केंद्र की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को निर्बाध सेवाएं मिल सकें। शिविर में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी,स्थानीय कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1596, दिनांक:-06/10/2026, जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निदेशानुसार दिनांक 06.10.2026 को जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालगढ़ में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों के चिकित्सकीय परीक्षण एवं दिव्यांगता संबंधी प्रतिवेदन तैयार करने हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। शिविर में चिकित्सकों द्वारा कुल 75 दिव्यांगजनों का परीक्षण कर UDID कार्ड निर्माण हेतु प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया। प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार विभागीय पोर्टल पर प्रविष्टि की जा रही है। साथ हीं पूर्व से ऑफलाइन निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों को भी शिविर में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा भौतिक सत्यापन/प्रमाणीकरण के पश्चात् उन्हें अविलम्ब UDID निमार्ण हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। शिविर के दौरान पात्र दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल सहित अन्य सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु भी आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। दिव्यांगजन अपनी आवश्यकता एवं पात्रता के अनुसार बैट्री चालित ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण एवं सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों को विभागीय प्रावधानों के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। शिविर के अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण का कार्य श्री अमरेश कुमार, प्रभारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पूर्णिया द्वारा नियमित रूप से दूरभाष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से किया गया। साथ ही, प्रखंड स्तरीय क्षेत्रीय कर्मियों यथा पंचायत सचिव, माननीय मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य एवं सामाजिक सुरक्षा के डाटा एंट्री ऑपरेटर को शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को मोबिलाइज करने हेतु आवश्यक निदेश दिए गए। विदित हो कि दिव्यांगजनों को चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत UDID कार्ड निर्माण आवश्यक है, ताकि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण जैसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निर्धारित सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया। #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:1593, दिनांक 06/10/2026, ================== अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 650 बैग यूरिया लदे ट्रक को प्रशासन ने किया जब्त, प्राथमिकी दर्ज:- जिला प्रशासन द्वारा उर्वरक की कालाबाजारी और अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत मरंगा थाना क्षेत्र से 650 बैग अवैध यूरिया से लदे एक ट्रक को जब्त किया गया है। मामले में दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना का विवरण:---- दिनांक 04 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि में अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर 1) तथा जिला खनन पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा गश्ती के क्रम में मरंगा टोल टैक्स के पास एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक पर कुल 650 बैग यूरिया लदा हुआ पाया गया। वाहन चालक द्वारा खाद के परिवहन एवं सामग्री से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या चालान प्रस्तुत नहीं किया जा सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रक और यूरिया को तत्काल मरंगा थाना की सुरक्षित अभिरक्षा में रखवाया गया। जांच एवं प्राथमिकी:---- घटना की सूचना पर अगले दिन प्रातः कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों की टीम ने मरंगा थाना पहुंचकर जब्त यूरिया एवं वाहन की विस्तृत जांच की। प्राथमिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि यूरिया की इस खेप को नौगछिया की दिशा से अवैध रूप से परिवहन कर लाया जा रहा था। खाद के इस अवैध परिवहन और संभावित कालाबाजारी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित ट्रक चालक, उप-चालक (खलासी) एवं ट्रक मालिक के विरुद्ध उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 (FCO, 1985) तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 (Essential Commodities Act, 1955) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मरंगा थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है। प्रशासन की चेतावनी:--- जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या गैर-कानूनी परिवहन को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के हितों की रक्षा हेतु ऐसे असामाजिक तत्वों और अवैध कारोबारियों के विरुद्ध यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। @iprd #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026