प्रेस विज्ञप्ति1595,
दिनांक:-06/10/2026,
====≠=============
जिला पदाधिकारी द्वारा धमदाहा प्रखंड कार्यालयों एवं सहयोग सेतु शिविर का औचक निरीक्षण
जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा धमदाहा प्रखंड स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों तथा 'सहयोग सेतु' शिविर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्नलिखित प्रमुख निर्देश एवं कार्रवाई की गई:---
लोक सेवाओं का अधिकार (RTPS) एवं परिसर रखरखाव:---+ RTPS कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कर्मियों को सभी लंबित एवं नए आवेदनों का समयसीमा के भीतर निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही, परिसर की रंगाई-पुताई एवं लिखावट आदि की स्थिति का जायजा लिया गया।
:- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण):---- योजना के पर्यवेक्षक को निर्देश दिया गया कि ग्राम सभा के माध्यम से सभी अपात्र लाभुकों के नाम सूची से विलोपित किए जाएं और योग्य लाभुकों को जोड़ने की प्रक्रिया त्वरित गति से पूरी की जाए।
बुनियादी केंद्र की समीक्षा:- बुनियादी केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान सेंटर प्रभारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिला पदाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण (Show Cause) तलब करने का आदेश दिया। केंद्र में केवल एक मरीज की उपस्थिति पर चिंता व्यक्त की गई तथा ड्यूटी पर तैनात गार्डों को अनिवार्य रूप से वर्दी (ड्रेस) में रहने का निर्देश दिया गया।
सहयोग सेतु शिविर एवं विकास कार्य: 'सहयोग सेतु' शिविर का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिविर में अधिक से अधिक लाभुकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। प्रखंड परिसर के पास निर्माणाधीन नाले की उपयोगिता एवं औचित्य की जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को निर्देशित किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026