डोमचांच: बेहराडीह में जमीनी विवाद में मारपीट, एक युवक घायल
डोमचांच प्रखंड के बेहराडीह में रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल की पहचान बहरीन निवासी मधुसूदन स्वर्णकार के रूप में हुई है। जिसका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है मामले को लेकर मधुसूदन स्वर्णकार ने डोमचांच थाना में आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज करने की मांग की है।