डोमचांच: डोमचांच में नव निर्वाचित विधायक डॉ. नीरा यादव का विजय जुलूस निकाला गया, तीसरी बार विधायक बनीं
विधानसभा चुनाव में कोडरमा से तीसरी बार निर्वाचित होने के बाद भाजपा उम्मीदवार डॉ नीरा यादव ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार को डोमचांच में विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस की शुरुआत शहीद स्मारक से हुई। सबसे पहले डॉ नीरा यादव ने शहीद स्मारक में शहीदों को नमन कर विजय जुलूस की शुरुआत किया।