डोमचांच: नवादा चौक पर कार की चपेट में आया मोटरसाइकिल सवार, गंभीर रूप से घायल
नवलशाही थाना के नवादा चौक पर चार पहिया वाहन के चपेट मे मोटरसाईकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार शाम 7.00 बजे की बताई गई है। जानकारी के अनुसार चार पहिया वाहन JH11 AP8238 गिरिडीह की ओर से आ रही थी वहीं पुनादी की ओर से आ रही मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई जिससे मोटरसाइकिल सवार मुन्नी मेहता लगभग 40 वर्ष फुलवरिया निवासी घायल हो गया।