डोमचांच: कोडरमा विधानसभा में तीसरे स्थान पर रहीं निर्दलीय शालिनी गुप्ता ने जनादेश स्वीकार किया, सभी का आभार जताया
कोडरमा विधानसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय प्रत्याशी शालिनी गुप्ता तीसरे पायदान पर रही। उन्होंने मतगणना के बाद रविवार के दोपहर करीब 12:00 सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि मुझे कल 69537 वोट प्राप्त हुए हैं, इसके लिए मेरी सभी सहयोगी सिपहिया, सम्मानित अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आगे जंग जारी रहेगा।