कोरबा में एक महिला ने नगर निगम कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि निगम की कार्रवाई के दौरान उसके सामान को जब्त कर लिया गया, जिसमें राशन सामग्री और कपड़े भी शामिल हैं। महिला का आरोप है कि सामान वापस पाने के लिए वह लगातार निगम कार्यालय के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक उसे कोई राहत नहीं मिली है। मामले को लेकर महिला ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।
#korba #chhattisgarh #chhattisgarhupdate24 #public
Korba, Korba | Jun 15, 2026