ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जवानों के बलिदान को छिपाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। दरअसल, पिछले साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान कर्तव्य निर्वहन के समय वीरगति को प्राप्त हुए छह सैन्य कर्मियों के नाम राष्ट्रीय समर स्मारक पर अंकित किए गए हैं। इन सैन्यकर्मियों में थलसेना के पांच और भारतीय वायुसेना के एक कर्मी का नाम शामिल है। मई 2025 में भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से किए गए सैन्य अभियान के बाद यह पहली बार है, जब सरकार ने इन छह कर्मियों के नाम जारी किए हैं। जिसे लेकर सियासी घमासान तेज होने लगा है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र पर अटैक करते हुए कहा- 'लानत है।'
#OperationSindoor #Congress
Korba, Korba | Jun 27, 2026