सारठ: सारठ चौक पर बोले विधायक चुन्ना सिंह, अर्नब चक्रवात से हुई क्षति पर हेमंत सरकार संवेदनशील
Sarath, Deoghar | Sep 28, 2026 सारठ चौक पर सोमवार रात 11 बजे तक बैठे MLA चुन्ना सिंह ने अर्नब चक्रवात से हुई क्षति जानते, हेमंत सरकार के संवेदनशील होने की बात कही। वहीं अपील करते कहा कि भुक्तभोगी जनता अपने क्षति का मुखिया से आकलन कराए, CO को आवेदन दे, मुआवजा मिलेगा। बताया कि सरकार ने सभी अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिया है और अबुआ सरकार दुख की इस घड़ी में जनता को हर संभव सहयोग करेगी।