लालगंज: कटाई गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस
लालगंज के कटाई गांव निवासी 50 वर्षीय रामराज पांडे का मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटाई गांव निवासी रामराज पांडे मंगलवार सुबह बाइक से अपने घर से लालगंज के लिए निकले थे कि लालपुर के पास यह हादसा हो गया।