हरिद्वार: DM और SSP ने उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में खिलाड़ियों को दिलाई मतदान की शपथ
डीएम कर्मेंद्र सिंह और एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने खिलाड़ियों को मतदान की शपथ दिलाई। सोमवार दोपहर 3 बजे करीब उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में आलाधिकारियों के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों में आ रहे खिलाड़ियों के स्वागत के लिए पहुंचे DM SSP ने सभी से मतदान की अपील की। आगामी 23 जनवरी को नगर निकाय चुनावों के मतदान होने हैं, जिसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।