हरिद्वार: पथरी पुलिस ने चाणचक में घर में हो रही गोकशी की कार्रवाई की, महिला गिरफ्तार, 2 फरार
मुखबिर की सूचना पर घर में हो रही गोकशी पथरी पुलिस ने पकड़ी है। घटना चाणचक की है। पुलिस ने मौके से 100 किलो गोमांस और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस की धरपकड़ में 2 आरोपी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पथरी पुलिस द्वारा सोमवार दोपहर 2 बजे करीब ये जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप पर दी गई है।