हरिद्वार: पथरी के इक्कड़ कलां में ग्रह क्लेश के चलते अवर अभियंता ने पत्नी का गला घोंटकर की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
इक्कड कलां में रुद्रपुर में तैनात अवर अभियंता ने गला घोंट कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा था। आरोपी ने हीटर में दम घुटने से पत्नी की मौत होने का बहाना बनाया था। पथरी पुलिस ने 2 दिन पूर्व हुई विवाहिता की मौत मामले में सोमवार दोपहर 3 बजे करीब आरोपी पति गोविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी अपने पति की घरवालों से बढ़ती नजदीकियों के चलते झगड़ती थी।