हरिद्वार: लूटपाट के मामलों में फरार दो वारंटी को ज्वालापुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने लूटपाट के मामलों में फरार चल रहे दो वारंटी अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किए हैं। वारंटी आमिर हुसैन को पांवधोई जबकि वारंटी मोहम्मद फाजिल को बंजारोवाली स्थित उनके मकान पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। ज्वालापुर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह बिष्ट ने सोमवार शाम 6 बजे करीब प्रेस नोट के माध्यम से ये जानकारी दी।