हरिद्वार: उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी हरिद्वार पहुंचे, नवोदय नगर में गीत गाकर बांधा समां, उमड़ी भारी भीड़
उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी सोमवार को हरिद्वार पहुंचे। नवोदय नगर में उन्होंने एक जनसभा में उत्तराखंडी गीत गाकर समा बांध दिया। बता दे कि नरेंद्र सिंह नेगी को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है इसलिए उन्हें सुनने के लिए नवोदय नगर में भारी भीड़ उमड़ी दिखाई दी। उन्होंने कहा कि वो अपनी संस्कृति का प्रचार करते हैं।