हरिद्वार: कनखल थाना पुलिस ने चौक बाजार और लाटोवाली में चलाया जागरूकता अभियान, चाइनीज मांझा बेचने वालों को दी सख्त चेतावनी
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सोमवार को चौक बाजार और लाटोवाली में जागरूकता अभियान चलाया। छोटे बच्चों को और उनके अभिभावकों को चाइनीज मांझे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। इतना ही नहीं लाउड स्पीकर के माध्यम से चाइनीज मांझा बेचने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि चाइनीज मांझा पूर्णतया तरह प्रतिबंधित है।