प्रतापगढ़: देल्हूपुर थाना के अंतपुर बलिकरनगंज गांव के व्यक्ति ने लेखपाल पर घूस मांगने का आरोप लगाया, की शिकायत
देल्हूपुर थाना के अंतपुर बलिकरनगंज निवासी शिवकुमार सोनी ने गुरुवार को शाम 4:00 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया है।आरोप लगाया है कि इलाके के एक लेखपाल द्वारा उनसे ₹20 हज़ार की डिमांड की गई। ना देने पर उनकी जमीन पर विपक्षियों के पक्ष में कागजात बनाने की धमकी दी गई।