बड़हिया: लखीसराय: टोटो चालक लूट कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
सोमवार को रामगढ़चौक थाना पुलिस ने टोटो चालक से हुई लूट की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से लूट का सामान भी बरामद किया है।जानकारी के अनुसार, बीते चार फरवरी को लखीसराय–सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित कोली नहर के पास टोटो चालक से चाकू का भय दिखाकर मोबाइल और नगद रुपये लूट लिए गए थे।