हसनपुर: मेरठ एसएसपी पर गंभीर आरोप, हसनपुर निवासी भाकियू नेता ने किया वीडियो वायरल
भारतीय किसान यूनियन बीआर अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हसनपुर निवासी डॉ. दिग्विजय सिंह भाटी ने मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे वायरल हुए वीडियो में भाटी ने आरोप लगाया कि बुधवार को वह करीब दो बजे मेरठ एसएसपी कार्यालय में मिलने पहुंचे थे, जहां उनके साथ मारपीट की गई।