Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

भारत की ऐतिहासिक जीत की खुशी।#टी20वर्ल्डकप #viralvideo #सतना

MORE NEWS

शहीद पदमधर सिंह महाविद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली
हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश
---- 
     सतना 11 अगस्त 2026/देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद पदमधर सिंह शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, #सतना में उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया तथा इसके बाद विशाल मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता और अनुशासन का परिचय दिया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. गुप्ता के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक डॉ. क्रांति मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, प्राध्यापकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
       कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों और उत्साह के साथ लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। पूरे वातावरण में देशभक्ति की भावना दिखाई दी और महाविद्यालय परिसर सहित आसपास का क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा रैली के पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों द्वारा विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने एकजुट होकर तिरंगे के सम्मान और देश के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. गरिमा सिंह, विजय सिंह कुशवाहा, मोहित कुशवाहा, जतिन पाण्डेय सहित अन्य स्वयंसेवकों ने रैली और मानव श्रृंखला के आयोजन में सक्रिय सहभागिता करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में सहयोग किया।

#HarGharTiranga2026 
#HarGharTiranga 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav

शहीद पदमधर सिंह महाविद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश ---- सतना 11 अगस्त 2026/देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद पदमधर सिंह शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, #सतना में उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया तथा इसके बाद विशाल मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता और अनुशासन का परिचय दिया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. गुप्ता के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक डॉ. क्रांति मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, प्राध्यापकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों और उत्साह के साथ लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। पूरे वातावरण में देशभक्ति की भावना दिखाई दी और महाविद्यालय परिसर सहित आसपास का क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा रैली के पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों द्वारा विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने एकजुट होकर तिरंगे के सम्मान और देश के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. गरिमा सिंह, विजय सिंह कुशवाहा, मोहित कुशवाहा, जतिन पाण्डेय सहित अन्य स्वयंसेवकों ने रैली और मानव श्रृंखला के आयोजन में सक्रिय सहभागिता करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में सहयोग किया। #HarGharTiranga2026 #HarGharTiranga CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav

Satna, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

सतना जिले के गांव-गांव में गूंजा देशभक्ति का संदेश, निकली हर घर तिरंगा रैली
---- 
     सतना 11 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से #सतना जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा एवं रैलियों का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायतों में निकली इन तिरंगा यात्राओं में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले ग्रामीणों ने राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया। ग्राम पंचायत दुरेहा में ग्रामीणों द्वारा उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सहभागिता की। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत अबेर में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए यात्रा में भाग लिया और स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने का संदेश दिया। बेला में आयोजित तिरंगा रैली में भी ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। 
      तिरंगा हाथों में लेकर निकले ग्रामीणों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रैली के दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। ग्राम पंचायत जिगनहट में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-अभियान का स्वरूप प्रदान किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस को गौरव एवं उत्साह के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत अकहा में हर घर तिरंगा रैली धूमधाम से निकाली गई। रैली में ग्रामीणों का देशभक्ति का जोश देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ रैली में सहभागिता की। रैली के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत तुषगवां में भी तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इन सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित तिरंगा यात्राओं ने गांव-गांव में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। ग्रामीणों की सहभागिता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला। तिरंगा यात्राओं के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया गया।

#HarGharTiranga2026 
#HarGharTiranga 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav

सतना जिले के गांव-गांव में गूंजा देशभक्ति का संदेश, निकली हर घर तिरंगा रैली ---- सतना 11 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से #सतना जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा एवं रैलियों का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायतों में निकली इन तिरंगा यात्राओं में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले ग्रामीणों ने राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया। ग्राम पंचायत दुरेहा में ग्रामीणों द्वारा उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सहभागिता की। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत अबेर में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए यात्रा में भाग लिया और स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने का संदेश दिया। बेला में आयोजित तिरंगा रैली में भी ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। तिरंगा हाथों में लेकर निकले ग्रामीणों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रैली के दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। ग्राम पंचायत जिगनहट में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-अभियान का स्वरूप प्रदान किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस को गौरव एवं उत्साह के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत अकहा में हर घर तिरंगा रैली धूमधाम से निकाली गई। रैली में ग्रामीणों का देशभक्ति का जोश देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ रैली में सहभागिता की। रैली के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत तुषगवां में भी तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इन सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित तिरंगा यात्राओं ने गांव-गांव में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। ग्रामीणों की सहभागिता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला। तिरंगा यात्राओं के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया गया। #HarGharTiranga2026 #HarGharTiranga CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav

Satna, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

सतना।युवक की हत्या कर सड़क किनारे लाश फेंकने की वारदात को अंजाम देने बाले हिस्ट्रीशीटर सनी सिंह समेत तीन गिरफ्तार। पुलिस ने तीनों आरोपियों का निकाला जुलूस। एसडीओपी नागौद रघु केशरी के मार्गदर्शन में सिंहपुर थाना प्रभारी पंकज शुक्ला की अगुवाई में पुलिस टीम को मिली सफलता।

सतना।युवक की हत्या कर सड़क किनारे लाश फेंकने की वारदात को अंजाम देने बाले हिस्ट्रीशीटर सनी सिंह समेत तीन गिरफ्तार। पुलिस ने तीनों आरोपियों का निकाला जुलूस। एसडीओपी नागौद रघु केशरी के मार्गदर्शन में सिंहपुर थाना प्रभारी पंकज शुक्ला की अगुवाई में पुलिस टीम को मिली सफलता।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 10, 2026

नगर परिषद नागौद में 'हर घर तिरंगा' अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
----- 
सतना 10 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश भर में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान का #सतना जिले के नगर परिषद नागौद में परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह के द्वारा शुभारंभ किया गया।
        इस विशेष अभियान का उद्देश्य नगरवासियों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना है। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह और निकाय कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाल कर आम नागरिकों से अपने-अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की है।

#HarGharTiranga2026 
#HarGharTiranga 
#हर_घर_तिरंगा 
#JansamparkMP 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav

नगर परिषद नागौद में 'हर घर तिरंगा' अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ ----- सतना 10 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश भर में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान का #सतना जिले के नगर परिषद नागौद में परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह के द्वारा शुभारंभ किया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य नगरवासियों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना है। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह और निकाय कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाल कर आम नागरिकों से अपने-अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की है। #HarGharTiranga2026 #HarGharTiranga #हर_घर_तिरंगा #JansamparkMP CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav

Satna, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

सावन के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर #सतना जिले के गैवीनाथ धाम बिरसिंहपुर में शिव जलाभिषेक करने उमड़ा जन सैलाब। करीब 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए शिव जलाभिषेक।
   जिला प्रशासन द्वारा की गई जलधारी के माध्यम से जलाभिषेक की सुगम व्यवस्था। श्रद्धालुओं के लिए है सुविधाजनक।

#JansamparkMP 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav

सावन के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर #सतना जिले के गैवीनाथ धाम बिरसिंहपुर में शिव जलाभिषेक करने उमड़ा जन सैलाब। करीब 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए शिव जलाभिषेक। जिला प्रशासन द्वारा की गई जलधारी के माध्यम से जलाभिषेक की सुगम व्यवस्था। श्रद्धालुओं के लिए है सुविधाजनक। #JansamparkMP CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav

Satna, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026