कलेक्टर-एसपी ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
----
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर के उपरांत कलेक्टर #सतना डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक श्री हसंराज सिंह ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसमनिया का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता भी परखी। इसके बाद कलेक्टर-एसपी ने राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह शासकीय बालक आश्रम शाला परसमनिया का भी निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखी। निरीक्षण के दौरान डीएफओ श्री मयंक चांदीवाल, अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम श्री सुभाष मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप परस्ते, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सलोनी शर्मा, सीईओ जनपद श्री ओपी अस्थाना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर-एसपी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसमनिया का किया निरीक्षण
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने परसमनिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#JanVishwasAbhiyan2026