डुमरांव: डुमरांव के छठिया पोखरा तालाब में डूबे युवक का शव 12 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम की सहायता से बरामद
Dumraon, Buxar | Feb 9, 2025 डुमरांव के छठिया पोखरा तालाब में डूबने से युवक की मौत के 12 घंटे बाद उसका शव बरामद कर लिया गया। मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी शमन प्रकाश द्वारा एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई जिसके बाद उसके शव को बरामद किया जा सका। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम को भी काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा जिसके बाद शव को बरामद किया जा सका।