डुमरांव: डुमरांव नगर परिषद पर भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप, जदयू विधानसभा प्रभारी ने लगाया हमला
Dumraon, Buxar | Feb 9, 2025 डुमरांव नगर परिषद पर भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगा जदयू विधानसभा प्रभारी रवि उज्जवल कुशवाहा ने बड़ा हमला बोला है। रविवार की दोपहर 3 बजे विधानसभा प्रभारी ने बताया कि डुमरांव नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। नगर के विकास की योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है जिसमें यहां के अधिकारियों की भी मिलीभगत है।