डुमरांव: डुमरांव के छठिया पोखरा तालाब में डूबने से एक युवक की मौत, पुलिस गोताखोरों की मदद से शव ढूंढ रही है
Dumraon, Buxar | Feb 9, 2025 डुमरांव के छठिया पोखरा तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान स्थानीय छठिया पोखरा मठिया निवासी बुद्ध प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।