चांदवा: चंदवा में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, एसडीपीओ ने घाटों का जायजा लिया
लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ को लेकर चंदवा प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक छठ घाटों की साफ-सफाई, सजावट और व्रतियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप आज बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे दिया गया।एवं एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने इस दौरान आवश्यक निर्देश दिए।