बूंदी: ज़िला कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में ज़िला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित
Bundi, Bundi | Oct 24, 2024 जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओपी सामर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में मौसमी बीमारियों की रोकथाम तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।उन्होंने निर्देश दिए कि प्रस्तावित पीएचसी के लिए भूमि चयन कर प्रस्ताव भिजवाए, ताकि भूमि का आवंटन करवाया जा सके।