बूंदी: राइजिंग राजस्थान के तहत बूंदी में इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन, कई कंपनियों ने 4000 करोड़ के एमओयू पर किए साइन
Bundi, Bundi | Oct 24, 2024 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए कटिबंध है इसी को लेकर राइजिंग राजस्थान के तहत इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जा रहा है। बूंदी में गुरुवार को सुबह 11:00 बजे निश्चित होटल में इन्वेस्टमेंट सबमिट का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रभारी सचिव की उपस्थिति में 4000 करोड़ के एमओयू साइन किए गए।