बूंदी: शहर के मालनमासी बालाजी के बाहर से युवक की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चुराई, कोतवाली में मामला दर्ज
Bundi, Bundi | Oct 24, 2024 बूंदी शहर में इन दिनों चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है।कोतवाली थाना क्षेत्र के मालनमासी बालाजी के बाहर से शनिवार रात्रि को विकास नगर निवासी सौरभ की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। जिसकी रिपोर्ट पीड़ित ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।तीन दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस द्वारा गुरुवार 5 बजे तक भी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।