शाहजहांपुर: चौक कोतवाली क्षेत्र के खलील गरवी निवासी पिता ने बेटे समेत 3 लोगों के खिलाफ चोरी और मारपीट की दर्ज कराई FIR
चौक कोतवाली के खलील गरवी निवासी आदिल जलील खां ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बेटा फैज रशिया में एमबीबीएस करके घर आया। यहां आकर उसकी गलत लोगों से दोस्ती हो गई। उसके बाद बेटे ने मकान में रखे डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। उसके बाद फिर से मकान में रखे दस लाख रुपये के जेवर और तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।