शाहजहांपुर: थाना सदर बाजार पुलिस ने चांदनी पुलिया के पास से तमंचे और कारतूस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना सदर बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चांदनी पुलिया के पास घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी सूरजपाल सुभाषनगर कालोनी का रहने वाला है। वहीं पुलिस ने गश्त के दौरान सुभाषनगर तिराहे के पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।