शाहजहांपुर: थाना कांट पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में गंधार गांव की रहने वाली को किया गिरफ्तार, पुलिस ने महिला को भेजा जेल
दरअसल कांट पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रही महिला सत्यवती को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि कांट थाना क्षेत्र के जखिया बुजुर्ग गांव की रहने वाली महिला चमेली ने 16 जुलाई को दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। वही पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में फरार चल रही महिला सत्यवती को गिरफ्तार किया।