शाहजहांपुर: कांट थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले की रहने वाली महिला ने मोहल्ले के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप, FIR दर्ज
दरअसल कांट थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले की रहने वाली महिला गुलशन ने पुलिस को शिकायत देकर मोहल्ले के ही लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताएं कि दो अगस्त को अजीम नाम के युवक को पुलिस से जिला बदर के मामले में पकड़ कर ले गई थी। इसके बाद मोहल्ले के ही रहने वाले कुछ लोग उसके घर में आए और गाली देने लगे। और उसके साथ मारपीट की।