शाहजहांपुर: रोशनगंज मोहल्ले के व्यक्ति ने बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, पति समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज
थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के रोशनगंज मोहल्ले के रहने वाले मुकेश कुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 12 जून 2023 में बरेली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले अमन रघुवंशी के साथ की थी। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उसने अपनी बेटी की शादी में 20 लाख रुपए खर्च किया था। उसके बावजूद भी ससुराल के लोग और दहेज मांग रहे।