नौगढ़: प्राथमिक विद्यालय गोलाबाद में जमीन पर बैठाकर अध्यापकों ने बच्चों को खिलाया मिड डे मील का भोजन, उप जिलाधिकारी से शिकायत
प्राथमिक विद्यालय गोलाबाद में छात्र-छात्राओं को अध्यापकों ने मिड डे मील का भोजन जमीन पर बैठाकर करा दिया। जिससे नाराज होकर अभिभावकों ने उप जिलाधिकारी आलोक कुमार से इसकी शिकायत किया। उप जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय को निर्देश दिया।